ये मुस्कुराता चेहरा
तुम मुस्कुराते हुए
लगती हो खूबसूरत
ना हटने देना इस चेहरे से
अपनी प्यार भरी मुस्कुराहट को
ईश्वर करे दुनिया की ख़ुशियाँ मिले तुम्हें
तुम हो ही चीज़ ऐसी
हम फ़िदा हैं तुम्हारी हर मुस्कुराहट पर
सदा मुस्कुराते रहो
यही दुआ करते हैं सदा
ये जीवन मिला है हमको
ईश्वर की खूबसूरत देन है ये
इसको सजा कर रखना
बड़ी अनमोल चीज़ है
हमेशा ख़ुश रहो एक रात के बाद भी
सुबह ज़रूर आएगी
उस खूबसूरत सुबह का भी इंतेज़ार कर तू
वो सुबह ज़रूर आएगी
बे इंतहा मोहब्बत के फूल बिखेर जाएगी
सम्भाल लेना उन फूलों को
इनकी महक तुम्हारे जीवन को महका जाएगी