बहनो का क्या कहना
बहन होती ही है जादुई छड़ी
चाहें छोटी हो या बड़ी बहन
बहन तो है जादुई छड़ी
याद बड़ी आती हैं
एक हवा का झोका होती है बहन
इस चमन में सुमन खिला गयीं
रंग बिरंगी दुनिया में
एक सुमन खिला था बगिया में
पूरे चमन में ख़ुशबू फैला गया
फिर से इस परिवार की बगिया को
सुंदर सुमन की महक से महका दो
ना जाने कितने सावन बीत गए
हर समय साथ खड़ी हैं बहनें
एसी भोली भाली होती हैं बहनें
ऐसी ही जादुई छड़ी होती हैं सारी बहनें
बहनों का भी क्या है कहना
इनसे ना दूर रहना
मुसीबत की हर घड़ी में पाओगे साथ इनका
बहुत ही नाज़ुक दिल की होती हैं बहनें
कभी ना ख़फ़ा होती हैं ये बहनें
सदा प्यार करना
यही आरज़ू है
बहन छोटी हो या बड़ी
होती है जादुई छड़ी